हे महामानव हम तेरा ,अभिनन्दन करते है शीश नवाकर तव चरणों में वंदन करते है
डी ऐ वी की अमरबेल को तुमने सींचा है
जीवन के हर क्षण मे तुमने इसको पोषा है
डी ऐ वी की महिमा जब भी जन- जन गायेगा
भगवन महिमा योगदान की पग -पग पायेगा
बाबू दरबारी लाल जी के अस्सी वे [८०] जन्मोत्सव के आयोजन के सन्दर्भ में उन सभी महानुभावो से प्रार्थना है जो यह महसूस करते है कि हाँ बाबूदरबारी लाल जी के व्यक्तित्व में महानता के वे गुण विद्यमान है जिनके प्रति श्रद्धा से नमन किया जा सकता है और हाँ उनके जन्मोत्सव १५ /०१ /२०१० पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन करके डी ऐ वी आन्दोलन के महान नेता और आर्य समाज के क्षेत्र में किए गये उनके महान योग दान के लिए नमन किया जा सके
जन्मदिवस की बेला पर हम पुष्प करो में लाये है
तव सम्मुख रख श्रध्दा अपनी अर्पित करने आयेहै
कार्यक्रम के स्वरूप पर भी विचार आमंत्रित है
स्मारिकामें उनके प्रति आपके लेखो का भी आमन्त्रण है

No comments:
Post a Comment